Thursday, February 6, 2014

Hope..

दौर ये भी बदल जाएगा,
गम का सूरज ढल जाएगा,
आओ मिलकर बढ़ाए कदम,
रास्ता कोई तो निकल जाएगा

आशाओ से भरा अपना दिल,
हर धड़कन उम्मीद हमारी,
हर सांस मे हे भरोसा,
अब दूर नही मंज़िल हमारी,
हाथ से हाथ मिलालो तुम भी,
कारवा यूँही चलता जाएगा,
हर शक्स इससे जुड़ता जाएगा,

दौर ये भी बदल जाएगा......

ख्वाइसो का आसमान होगा,
ओर ख्वाबो का एक जहाँ,
खुली हवाँ मे सांस लेगे,
पंख फेलाए उड़ान लेगे,
मेरे हक की खुशिया,
मेरे हिस्से का प्यार,
सपना जो सच हो जाएगा,

दौर ये भी बदल जाएगा......

No comments:

Post a Comment