Monday, September 28, 2020

राह

 जो राह पे मसीह की तू जाएगा 

मंजिल अनंत जीवन की तू पाएगा,


कठीनाईओ से भरा होगा सफ़र तेरा, 

हर इक मोड़ पे ठोकर तू खाएगा, 


डर मत जाना, हार के रुक मत जाना तू, 

अंधेरी रात के बाद ही तो दिन नया आएगा,


रखना भरोसा उसपे तू खुद से भी ज़्यादा,

मुश्किल वक़्त मे उसे साथ खड़ा तू पाएगा,


उसकी करुणा ही काफ़ी हे तेरे लिए, 

पवित्र वचनोसे तुझे राहत वो दिलाएगा,


धीरजसे देख राह तू उसके उत्तर की, 

हर सवाल का जवाब  निश्चे तू पाएगा,


- विरल

No comments:

Post a Comment